शुभम रावत-
नई दिल्ली:एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है।30 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। 17 सिंतबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक प्रमुख तेज गेंदबाज एशिया कप से बाहर हो गया हैं। वहीं 2 खिलाड़ी के खेलने पर संशय बरकरार है।
श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका
एशिया कप इस बारहाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हिस्सा ले रही हैं।इसी बीचगत चैंपियन टीम श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लग गया है।
दुष्मंथा चमीरा एशिया कप से बाहर
एशिया कप शुरू होने से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।चमीरा को ग्रुप चरण में पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले अभ्यास करते समय यह चोट लगी थी।श्रीलंकाई टीम के प्रबंधक महिंद्रा हलानगोडा ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि दुष्मंथा चमीरा आगामी एशिया कप से बाहर हो गए सकते है। बस हम उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
वहीं श्रीलंकाई टीम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडों और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के एशिया कप में खेलने की पूरी उम्मीद की जा रही थी। जांच के दौरान कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब इनके खेलने पर संशय बरकरार है।
एशिया कप का शेड्यूल
30 अगस्त:पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त:बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर:भारत बनाम पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर:बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर:भारत बनाम नेपाल – कैंडी
5 सितंबर:श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – लाहौर
सुपर-4स्टेज का शेड्यूल
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो