Dev Kohli Passes Away: मशहूर संगीतकार देव कोहली का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Dev Kohli Passes Away:बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार देव कोहली का निधन हो गया। 81 साल की उम्र में कोहली ने अंतिम सांस ली। संगीतकार लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे थे। वह करीब तीन महीने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।

फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

डॉक्टरों के उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो सका। करीब 10 दिन पहले देव कोहली को घर वापस भेज दिया था। आज सुबह करीब 4 बजे सोते हुए ही संगीतकार स्वर्गवासी हो गए।देव कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, देव कोहली ने लाल पत्थर, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, इश्क, शूट आउट ऐट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 जैसी 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सैंकड़ों सुपरहिट गाने लिखे थे। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे।

कई सुपर हिट फिल्मों के लिखे गाने

इसके अलावा गीत गाता हूं मैं (लाल पत्थर) माई ना माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा (हम आपके हैं कौन), ये काली-काली आंखें (बाजीगर), चलती है क्या नौ से बारह (जुड़वा 2), ओ साकी साकी (मुसाफिर) जैसे तमाम हिट गाने भी देव कोहली की कलम से लिखे गए थे। देव कोहली ने अपने करियर में राम लक्ष्मण से लेकर अन्नु मलिक, आनंद मिलिंद, आनंद राज आनंद जैसे तमाम बड़े संगीतकारों के साथ काम किया था।

बता दे कि, मशहूर संगीतकार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा और उनके पार्थिव शरीर को उनके मुबंई के लोखंडवाला के घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार आज मुबंई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कवि और संगीतकार देव कोहली का निधन सुबह सोते समय उनके घर पर ही हुआ था। लेकिन अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *