Haryana News: चांद को छूने का सपना साकार होने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने गीत गाकर जताई खुशी

चंडीगढ़: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंड करने के बाद पूरे देश में खुशियों का माहौल है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाला पहला देश भारत के बनने पर पूरी दुनिया भारत को इस कामयाबी के लिए बधाइयां दे रही है। इस बीच हरियाणा के गृह एव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज(Minister Anil Vij)ने गीत गाकर अलग ही अंदाज में खुशी जताई है।

अनिल विज ने गुनगुनाया कि मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले। दरअसल, चांद को छूने का सपना साकार होने के बाद बड़े-बड़े दिग्गजों से लेकर भारत काहर एक आम नागरिक भी खुद को गौरान्वित महशूश कर रहा है। सभी एक-दूसरे को खास कर उन वैज्ञानिकों को बधाइयां दे रहे हैं जिनकी वजह से भारत का यह सपना साकार हुआ है। हरियाणा के सीएम ने भी ट्वीट कर देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी थी। वहीं अब राज्य के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री ने गीत गाकर अपनी खुशी जताई है।

अनिल विज ने सफल लैडिंग के लिए ईसरो के वैज्ञानिकों और साथ ही पूरे देश को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाला पहला देश बन गया है। यह पल नाचने-गाने का है। विज ने कहा कि भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। चंद्रमा पर आज तक चार देशों ने ही सफलता प्राप्त की है, और अब चांद क्लब का हिस्सा भारत भी बन गया है। गृह मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के बहुत से राज खुलेंगे, जिससे आगे एयरो स्पेस की गतिविधियों को जानने में लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि अपने देश का चंद्रयान-3 ने कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने के बाद भारत उन चार देशों में शामिल हो गया जिन्होंन चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की है। इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। बता दें कि इसरो (ISRO) द्वारा रचे गए इतिहास का यह पल भारत के लिए अत्यंत गर्व का पल रहा। इस खुशी के मौके पर हर भारतवासी जश्न मना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *