शुभम रावत-
चंडीगढ़:हरियाणा में विकास के सपने को अब पंख लगने वाले हैं।नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (एनसीआरपीबी) की नई दिल्ली में हुई बैठक में हरियाणा को करीब 461 करोड़ रुपये के 8 नए प्रोजेक्ट मिले हैं।
461करोड़ रुपये के8नए प्रोजेक्ट
देश की तरक्की के लिए हर राज्य और गांव का विकास बेहद जरूरी है। प्रदेश समृद्ध और संपन्न बनेगा तो देश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इसी उद्देश्य के साथकेंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में चार राजमार्गों के मजबूतीकरण दो नए फ्लाईओवर और दो नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा।
फ्लाईओवर का होगा निर्माण
इस प्रोजेक्ट के तहत पानीपत-सफीदों-जींद-भिवानी रोड पर कैरियर लाइंड चैनल के साथ-साथ नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिकइस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए करीब साढ़े 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ हीजींद-पानीपत रेलवे सेंक्शन पर 73.24 करोड़ रुपये की लागत से नया रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा पानीपत जीटी रोड से डाहर की ओर एक नए फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा।
सड़कों की होगी मरम्मत
झज्जर से कोसली रोड के मजबूतीकरण पर 61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मेवात-पलवल रोड को बेहतर करने के लिए 138 करोड़ रुपये का बजट है। जबकिरोहतक-खरखौदा-दिल्ली बार्डर रोड के मजबूतीकरण पर साढ़े 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही रोहतक में ओल्ड एनएच-71ए पर सुखपुरा चौक पर नया फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब66 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
तेज गति से घूमेगा विकास का पहिया
हरियाणा को यह प्रोजेक्ट मिलने के अवसर परउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा क्योंकि किसी भी राज्य की प्रगति का रास्ता सड़क मार्ग और रेल मार्ग से होकर गुजरता है। दुष्यंत चौटाला नेबताया कि महम से कलानौर और आगे बेरी गांव तक सड़क को मजबूत किया जाएगा जिस पर लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।