नूंह:हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब तक इस मामले में संलिप्त 250 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने अपनी कार्रवाई में एक बार फिर सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद हिंसा में शामिल आरोपी ओसामा उर्फ़ पहलवान गिरफ्तार किया है।
नूंह हिंसा मामले के लिए निरीक्षक विमल, प्रबंधक थाना साइबर क्राइम नूंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुठभेड़ के बाद ओसामा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ओसामा फिरोजपुर नमक निवासी बताया जा रहा है, जो नूंह हिंसा में संलिप्त था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।
बता दें कि पैर में गोली लगने के बाद ओसामा को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, 1 खाली रौंद व मोटरसाइकिल की है। जब उसे पकड़ा गया उस दौरान वह गांव फिरोजपुर नमक से आली मेव जा रहा था।पुलिस के रोकने पर वह भागने की कोशिश किया जिसके बाद पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई और आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के नूंह में बीते 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। धीरे-धीरे इस हिंसा की आग पूरे प्रदेश को अपने चपेट में लिया। ज्यादातर गुरुग्राम और नूंह में इसका उपद्रव देखने को मिला था। बता दें कि इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गई। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं अब मामले में पुलिस की कार्रवाई जोरों से चल रही है। अब तक लगभग 280 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।