Seema Deo Death: इस बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री सीमा देव का 81 वर्ष में निधन, बेटे ने दी जानकारी

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड फिल्म आनंदऔर कोरा कागज़में अपनी भूमिकाओं के लिए याद की जाने वाली अभिनेत्री सीमा देव का आज निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभिनेत्री ने 81 वर्ष की उम्र में अपना दम तोड़ दिया। सीमा देव के निधन की खबर उनके फिल्म निर्माता बेटे अभिनय देव ने दी।

मिली जानकारी के मुताबकि, अभिनेत्री सीमा देव अल्जाइमर रोग और अन्य कई बीमारियों का सामना कर रही थी। वह तीन साल से अधिक समय से इन बीमारियों से जूझ रही थी, लेकिन आज सुबह करीब 9 बजे वह अपनी जिंदगी की जंग हार गई। अभिनेत्री के मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

बता दें कि अभिनेत्री सीमा देव ने 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। अपने करियर में उन्होंने कई सारे हिट फिल्में दी हैं। उनके पतिरमेश देवभी हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज थे। उनके दो बेटे हैं अजिंक्य देव और अभिनय देव। अजिंक्य देव ने संसार, इंद्रजीत और आन: मेन एट वर्क जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। जबकि अभिनय देव एक निर्देशक हैं जो दिल्ली बेली और फोर्स के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *