Punjab School:पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान सरकार को भारी पड़ने लगा है। स्कूल प्रबंधकों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। निजी स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि बार-बार स्कूलों की छुट्टी से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। सरकार को अपने छुट्टी वाला ऐलान वापस लेना चाहिए।
स्कूल प्रबंधकों का विरोध-प्रदर्शन
स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि पंजाब के जिन जिलों में बारिश का कोई असर नहीं है वहां छुट्टियां नहीं होनी चाहिए। बार-बार स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, जो कि चिंता का विषय है। उनका कहना है कि निजी स्कूलों के अपना एक शेड्यूल होता है, जिसके अनुसार चलना पड़ता है।अगर ऐसे ही स्कूल बंद रहेंगे तो सारा शेड्यूल खराब हो जाएगा। जिससे विद्यार्थियों के परिणाम पर खासा असर पड़ेगा।
तीन दिन की छुट्टियों का ऐलान
गौरतलब है कि पंजाब में सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। मौसम विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब सरकार ने आज 23अगस्त 2023से 26अगस्त 2023तक राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से आदेश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से आदेश दिए हैं।