Brics Summit: चंद्रयान-3 की सफलता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति ने दी बधाई, पीएम मोदी बोले- ब्रिक्स को पूरा समर्थन

Brics Summit:भारत के मिशन मून चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इस पर दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भारत को बधाई दी। सिरिल का कहना है कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश है। इस महान उपलब्धि की खुशी में हम आपके साथ हैं।

पीएम मोदी ने ब्रिक्स में लिया हिस्सा

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वांब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के ओपन प्लेनरी सेशन में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है, हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं। दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण के देशों ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने भी G20 की अध्यक्षता में इस विषय को महत्व दिया है।

जोहांसबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा तय की है। इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए हमें अपने संबंधित समाजों को भी भविष्य के लिए तैयार करना होगा और प्रौद्योगिकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जोहांसबर्ग का भारत से खास नाता

पीएम ने कहा कि जोहांसबर्ग जैसे खूबसूरत शहर में एक बार फिर आना मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए खुशी की बात है। इस शहर का भारतीयों और भारतीय इतिहास से गहरा और पुराना रिश्ता है। यहां से कुछ दूरी पर टॉल्स्टॉय फार्म स्थित है जिसका महात्मा गांधी ने 110 वर्ष पूर्व निर्माण करवाया था। महात्मा गांधी ने भारत, यूरेशिया और अफ्रीका के महान विचारों को जोड़कर हमारी एकता और सद्भाव की मजबूत नींव रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *