शुभम रावत-
नई दिल्ली: दिल्ली के एक सरकारी विभाग में अधिकारीप्रेमोदय खाखा अपने दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं।उसकी पत्नी सीमा रानी पर पति साथ देने का आरोप है इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा है।
पत्नी-पत्नी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
प्रेमोदय खाखा का वैहसी रूप के बारे में सुनने वालों के होश उड़ गए।अपने दोस्त के निधन के बाद उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी कोड्रग्स देकर दिल्ली का यह अधिकारी उसके साथकई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।नाबालिग लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात किया गया। मामला के खुलासा होने के बादप्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी सीमा रानी को पुलिस ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था।आरोपी पति-पत्नी को अलग-अलग अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने बुधवार को दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी अधिकारी पुलिस को कर रहा गुमराह
प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी सीमा रानी से पूछताछ चल रही है। इस बीच बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस जांच को गुमराह करने की कोशिश भी कर रहा है।आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका ये भी कहना है कि पीड़िता का परिवार कई बार उसके घर आया था।वहीं इसी बीचआरोपी प्रमोदेय खाखा के वकील ने दावा किया था कि 20 साल पहले उसकी नसंबदी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पोटेंसी टेस्ट भी करवाया। पोटेंसी टेस्ट से पता चलता है कि कोई व्यक्ति नसबंदी के बाद यौन उत्पीड़न कर सकता है या नहीं।
आरोपी पर ये धाराएं लगाई गईं हैं
नाबालिग के साथ रेप के आरोपी प्रेमोदय खाखा के ऊपर कई धाराएं लगाई गईं हैं। उस परपॉक्सो एक्ट समेतआईपीसी धारा 376(2)(f) आईपीसी धारा 509, आईपीसी धारा 506 आईपीसी धारा 323, आईपीसी धारा 313,आईपीसी धारा 120B में मुकदमा दर्ज किया गया है।