Mizoram Railway Bridge Collapse: निर्माणाधीन पुल गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

आइजोल:अभी कुछ महीने पहले बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुलगिरने का मामला सामने आया था। अब मीजोरम से ऐसी ही खबर सामने आई है जहां राजधानी आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग में रेलवे द्वारा बनाए जा रहे पुल का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में अब तक 17 लोगों मौत हो चुकी है, जबकि अन्य कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

दरअसल, यह हादसा आज सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस दौरान मौके पर 35-40काम कर रहे थे, तभी पुल का हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे की खबर सुनते ही मौके पर प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य कुछ घायल हैं। मौके पर अभी भी राहत और बचाव अभियान शुरु है और मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

जानकारी के मताबकि यह पुल आइजोल को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया जा रहा है। इसके अभी पांच पिलर बने हैं, जिसमें से पिलर नंबर 3-4 के बीच का हिस्सा ढह गया। पुल के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया, जिसमेंकम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई।

Under construction railway over bridge at Sairang, near Aizawl collapsed today; atleast 17 workers died: Rescue under progress.

Deeply saddened and affected by this tragedy. I extend my deepest condolences to all the bereaved families and wishing a speedy recovery to the… pic.twitter.com/IbmjtHSPT7
Zoramthanga (@ZoramthangaCM) August 23, 2023

उन्होंने लिखा कि, बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि मिजोरम में हुए पुल हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। मेरी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *