New Education Policy 2020: शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं

New Education Policy 2020:बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर अब बड़ी ख़बर सामने आई हैं। बोर्ड परीक्षा 2024 में परीक्षाएं दो बार आयोजित होंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप लिया गया है। छात्रों के लिए करिकुलम फ्रेमवर्क जारी कर दिया है।

दो बार आयोजित होंगी परीक्षा

साल 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को दो बार आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि इससे छात्रों का कौशल विकास होगा और साथ ही उत्तीर्ण होने के लिए दो बार मौका मिलेगा।

शिक्षा मंत्रालय के नए फ्रेमवर्क में कहा गया है कि बोर्ड पेपर के लिए, परीक्षण डेवलपर्स और मूल्यांकनकर्ताओं को इस कार्य को करने से पहले विश्वविद्यालय-प्रमाणित पाठ्यक्रमों से गुजरना होगा।शिक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को दो भाषाएं पढ़नी होंगी, जिसमें कम से कम एक भाषा भारत की होगी।

नई किताबें होंगी तैयार

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इससे पाठ्यक्रम को कवर करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा। साथ ही पाठ्यक्रम पुस्तकों की कीमतों में भी कमी लाई जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए नई किताबें तैयार की जाएंगी। नए पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *