Team India for Asia Cup 2023: टीम इंडिया का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

शुभम रावत-

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का आज ऐलान कर दिया गया है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यी टीम की घोषणा की है। इस टीम में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी मौका दिया गया है।

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू

एशिया कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।30 अगस्त को उद्धघाटन मुकाबला खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 17 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट हाईब्रिड तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत श्रीलंका और पाकिस्तान में मुकाबले खेले जाएंगे।

BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए सोमवार कोभारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथो में होगी। वहीं हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है।17 सदस्यी इसटीम इंडिया में युवा खिलाड़ी तिलक को भी शामिल किया गया है।

भारत का पहला मुकाबला 2 सितंबर को

एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला2 सितंबर को खेलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में होगा। इसके बाद भारतीय टीम दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी।

ग्रुप ए-

भारत, पाकिस्तान और नेपाल

ग्रुप बी-

श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

भारत की 17सदस्यीय टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या,रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *