शुभम रावत-
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेतास्वामी प्रसाद मौर्य पर आज जूता फेंका गया। वहां मौजूद लोगो ने आरोपी युवक को घेरकर जमकर पिटाई की। वंहा मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर सके बड़े मुश्किल से युवक को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार किया गया।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर चला जूता
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का ओबीसी महासम्मेलन चल रहा था। जिसमें सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में एक व्यक्ति वकील की वेशभूषा में दाखिल हुआ। बीच सम्मेलन के दौरान उस शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता चला दिया। इसके बाद मौर्यके समर्थकों ने हमलावर की बुरी तरह से पिटाई की। उसके ऊपर लात, घूसो की बाढ़ सी आ गई। आरोपी के ऊपर रॉड से भी हमला किया गया।
सपा समर्थकों ने की जमकर पिटाई
बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेकने वाले शख्स का नाम आकाश सैनी है। उसने सपा नेता पर जूता क्यों फेका फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है। आरोपी को जमकर पीटने के बाद सपा सर्मथकों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके पहले मौर्य पर फेंकी थी स्याही
इससे पहले रामचरितमानस के खिलाफ बयान मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर काली स्याही फेंकी गई थी। वाराणासी से सोनभद्र जाने के दौरान रास्ते में स्वामी प्रसाद के स्वागत के कथित स्वागत में कुछ लोग फूल-माला लेकर खड़े थे। जैसे ही काफिला वहां पहुंचा तो लोगो का अभिवादन स्वीकर करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य वहां रूक गए। वो जैसे ही वहां खड़े हुए तो वहां फूल और माला लेकर खड़े लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी और काले झंडे दिखाए।