तिरुवनंतपुरम: केरलतिरुवनंतपुरम में आयोजित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए केरल पुलिस ने कहा कि हरियाणा के रहने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जो टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा में अन्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दे रहे थे।
केरल पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 20 अगस्त यानी रविवार को की गई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों आरोपी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) में टेक्निकल असिस्टेंट के लिए ली गईपरीक्षा में अन्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दे रहे थे। जब केरल पुलिस की सूचना पर पर्यवेक्षकों ने सभी उम्मीदवारों की विस्तृत तलाशी ली। दोनों ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने फोन का उपयोग कर प्रश्न पत्र की तस्वीरें ली थीं और ब्लूटूथ के माध्यम से उत्तर देने वाले किसी व्यक्ति को दे दी थीं। जिसके आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब हरियाणा पुलिस की मदद से केरल पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) में टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों के लिए 30 जुलाई, 2023 को तिरुवनंतपुरम में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हरियाणा के दो लोगों को नकल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।