Premoday Khakha Arrested : नाबालिग लड़की के साथ करता रहा दुष्कर्म, मामा बोलती थी 14 साल की बच्ची

शुभम रावत-

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नाबालिग लड़की के साथदुष्कर्म मामले में अरेस्ट किया गया है। पीड़िता आरोपी को मामा कहकर बुलाया करती थी।

दिल्ली के अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप

राजधानी दिल्ली से एक और चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहांजीएनसीटी के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशकप्रेमोदय खाखा एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सागर सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 51 साल के प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेमोदय खाखा को किया गया सस्पेंड

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले मेंप्रेमोदय खाखा के ऊपर दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद प्रेमोदय खाखा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरसल इस मामले की शुरूआत आज से तीन साल पहले 2020 में हुई थी। एक 14 साल की नाबालिग बच्चीअपने माता-पिता के साथ बुराड़ी के चर्च जाया करती थी। यहीं पर उसके पैरेंट्स की दोस्तीदिल्ली सरकार के अधिकारीप्रेमोदय खाखा से हो गई।इसके बाद वे लोग अक्सर चर्च में मिला करते थे। लड़की की मां अधिकारी को भाई कहकर बुलाया करती थी। इस कारण लड़की आरोपी को अपना मामा कहती थी।

यह वह समय था जब पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई थी। इसी दौरान लड़की के पिता की मौत हो गई।इसी बीच आरोपी अफसर ने लड़की की मां के सामने यह प्रस्ताव रखा कि लड़की को उसके घर रहने के लिए भेज दें। लड़की की मां ने उसे अपना भाई समझकर भरोसा किया और अपनी बेटी को उसके घर रहने के लिए भेज दिया।

जिसे मामा बोला वही करता रहा दुष्कर्म

नाबालिग लड़की अधिकारीप्रेमोदय खाखा के घर रहने लगी। इसका फायदा उठाकरआरोपी अफसर बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इस बात का पता जब अफसर की पत्नी को चला तो उसने गर्भपात कराने के इरादे से कुछ गोलियां लड़की को खिला दी। इसके कुछ महीनों बाद लड़की अपने घर मां के पास वापस लौट गई।

इस दौरान वो बेहद गुमसुम और खामोश रहने लगी। मां ने अपनी बेटी से इसके बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। जिसके बाद मां अपनी बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई। जहां काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने अपनी दर्दनाक कहानी बंया की। इसके बाद मां ने आरोपी अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी के खिलाफ कानूनीकार्वराई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *