Nuh Violence: ग्रामीणों की मदद से 5 आरोपी गिरफ्तार, हिंसा के दौरान महादेव मंदिर पर की तोड़फोड़

शुभम रावत-

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद से ही पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में है। आरोपियों की धर-पकड़ जारी है। पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महादेव मंदिर पर की तोड़फोड़

31 जुलाई को हुई नूंह हिंसा की आग पूरे हरियाणा में फैल गई थी।गुरुग्राम, फऱीदाबाद, पलवल समेत कई जिलों में उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा। दोनों समुदाय की तरफ से जमकर ईट-पत्थर और आगजनी की गई। हरियाणा सरकार द्वारा स्थिति पर काबू पाने के बाद आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम तेजी से हो रहा है।

नूंह हिंसा के बाद उपद्रवियों ने गांव सिंगार के महादेव मंदिर पर आगजनी व तोड़फोड़ की थी। बिछौर थाना पुलिस ने सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूत्रों से जानकारी जुटाकर इन उपद्रवियों की पहचान की थी।

गांव वालों की मदद से गिरफ्तारी

नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार एक्टिव है।पुलिस अपील कर रही है कि नूंह, गुरुग्राम, फऱीदाबाद, पलवल समेत हरियाणा में हिंसा मामले में दोषी आरोपियों को पुलिस के हवाले करें।इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया है।

CCTV फुटेज से पहचान

नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों को एसपी नरेंद्र बिजारणिया चेतावनी दे चुके हैं। सरपंचों और क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा है कि आपको पता है दोषी कौन है। लोगों से कहा कि वह अरेस्ट करने के लिए किसी से रिक्वेस्ट नहीं करते, इसलिए उन्हें खुद ही सरेंडर कर देना चाहिए। हरियाणा पुलिस के साइबर एक्सपर्ट सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। साथ हीआरोपियों की पहचानCCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *