Haryana: बिजली मंत्री की बैठक में महिला का हंगामा, बिजली बिल से परेशान होकर दी मरने की धमकी

Haryana Ranjeet Chautala: हरियाणा के नारनौल में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिजली मंत्री ने लोगों की समस्या को सुना और मौके पर अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला ने बैठक में जमकर हंगामा किया। बिजली बिल से परेशान होकर महिला ने बिजली मंत्री के सामने जान देने की धमकी दे दी। समझाने के बाद महिला शांत हुई।

महिला ने काटा हंगामा

कष्ट निवारण बैठक में बिजली मंत्री शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान एक महिला आई और मंत्री से मिलन की जिद्द करने लगी। जब पुलिस कर्मियों ने रोका तो वह जमकर हंगामा करने लगी। महिला का कहना है कि उसका बिजली बिल 7 हजार रुपए आया है। बिजली निगम मनमानी तरीके से बिल भेज रहा हैं।

बिजली निगम पर लगाए आरोप

उसके पति सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। अब वह एक छोटी सी दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। घर में 3 बेटियां हैं। इसलिए बिजली निगम के खिलाफ जांच होनी चाहिए और वह इतना बिल भरने में सक्षम नहीं है। बैठक में मौजूद बीजेपी जिला प्रधान ने कहा कि वह पीड़ित महिला का बिल भरेंगे।

बता दे कि, शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 परिवाद रखे गए और 11 परिवादों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरानबैठक में पूर्व सदस्यों ने हंगामा किया। सदस्यों का कहना था कि कई मामलों में उनका नाम लिख लिया जाता है कि उक्त मामले के निपटारे में ग्रीवेंस कमेटी के मेंबरों को बुलाया जाएगा, लेकिन बाद में अधिकारी उनको नहीं बुलाते। ऐसे में बैठक में आना या किसी मामले के निपटाने में उनका नाम लिखना उचित नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा और अधिकारी ग्रीवेंस कमेटी के मेंबरों की बातों को सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *