शुभम रावत-
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में किस संसदीय सीट से मैदान में उतरेंगे यह आज साफ हो गया है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को बतया कि वो कहां से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे?
2024 लोकसभा चुनाव को अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी गुणा-गणित में लग चुकी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने में लग गया है। आज उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से पत्रकारों ने पूछा किक्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिल्कुल लड़ेंगे और अमेठी के लोग यहां आए हैं।
प्रियंका गांधी का पूरा समर्थन करेंगे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय पहली बार अपने गृह जनपद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। यहीं पर बातचीत के दौरान उन्होंनेकहा कि प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अजय राय ने कहा किकमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं?
योगी सरकार पर बोला हमला
उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलेत हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि,इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है। वे लोगों कोED, CBI का डर दिखाकर माहौल बना रहे हैं।
राहुल गांधी का सिपाही हूं
अजय राय ने कहा किकहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता हूं, जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था। अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा किराहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।