शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत की धरती पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने इस महाटूर्नामेंट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि कौन सी चार टीमें इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
वर्ल्ड को लेकर मैक्ग्रा ने की भविष्यवाणी
आईसीसी के सबसे बड़े इवेंट वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार भारत की सरजमीं पर होना है। क्रिकेट के इस बिग इवेंट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। 5 अक्टूबर को अहमादाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट की शुरूआत होगी।क्रिकेट के इस महासंग्राम में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।विश्व कप के आगाज के पहले क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों ने भविष्यवाणी शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीताने वाले घातक गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने इस बार होने वाले विश्व कप को लेकर अपने राय रखी है। उन्होंने बताया है कि भारत की धरती पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में इस बार कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब होंगी।
ये हैं मैक्ग्रा की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें
मैक्ग्रा ने अपनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों में पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड और पांच बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को चुना है। मैक्ग्रा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट्स में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रही है।
ऑस्ट्रेलिया कर चुकी है टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर चुकी है। इस टूर्नामेंट के लिएऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी। बता देंकंगारु टीम अब तक कुल पांच बार 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया कीवर्ल्ड कप टीम:पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।