शुभम रावत-
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को संसद के मॉनसून सत्र में भाग लेंगे। इस दौरान वोलोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।राहुल गांधी के संसद में लौटने के साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) पूरी ताकत के साथ केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।
राहुल गांधी होंगे मुख्य प्रवक्ता
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। यानि अब फिर से वो वायनाड से सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। साथ ही अब वो लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हो सकेंगे। राहुल गांधी आज सदन पहुंचकरअविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस ने पुष्टि की है कि सरकार के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता की भूमिका निभाएंगे। जबकि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगाई करेंगे।
10 अगस्त को पीएम मोदी देंगे जवाब
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की ओर से निशिकांत दुबे अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में चर्चा की शुरुआत करेंगे।गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजीजू सहित और 10 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे।अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अगस्त को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी। बुधवार को ही गृह मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दे सकते हैं। इसके बाद 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे फिर से चर्चा शुरू होगी और शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। फिर इस प्रस्ताव पर मतदान होगा।
जब मोरारजी देसाई की गई थी पीएम कुर्सी
बता देंकांग्रेस सांसद गौरव गोगोईके प्रस्ताव से पहले, लोकसभा में कुल 27 बार अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है। इंदिरा गांधी ने 10 से ज्यादा बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया। अभी तक ऐसा सिर्फ एक बाह हुआ है जब अविश्वास प्रस्ताव के चलते किसी प्रधानमंत्री की कुर्सी गई हो। मोरारजी देसाई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था और मतदान के बाद उन्हें पीएम पद छोड़ना पड़ा था।