UP Legislature Session: अखिलेश ने रोजगार पर किए सवाल, सीएम योगी बोले खुशी है कि समाजवादियों की सोच में हुआ बदलाव

शुभम रावत-

लखनऊ: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह मंगलवार को भी विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, और जनसंख्या समेत कई मुद्दों पर घेरा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में बेरोजगारी की दर तो बताते हैं पर रोजगार कितने दिए इस पर कभी बात नहीं करते हैं। जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार का सृजन हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरे तरीके से सम्पन्न हो रही है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से घटकर तीन से चार फीसदी हो गई है।

सरकार रोजगार के लिए क्या कर रही है ?

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी से पूछा आप बताएं कि प्रदेश में 2017 से 2022 तक 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या में कितनी बढ़त हुई है और सरकार आने वाले समय में इन बच्चों के रोजगार के लिए क्या कर रही है ? इस सवाल का जवाब देते हुएमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे खुशी है कि समाजवादियों की सोच में इतना तो बदलाव हुआ कि अब वो जनसंख्या की बात कर रहे हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए ही समान कानून लाने की बात की जा रही है।

मणिपुर हिंसा पर हुई थी चर्चा कीं मांग

इससे पहले सोमवार कोयूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की थी।नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा स्पीकर से इस मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की थी।हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *