बिहार के सीएम, डिप्टी सीएम और चार अन्य के खिलाफ पटना कोर्ट में शिकायत दर्ज
“बता दें कि याचिका वकील सुनील कुमार सिंह के माध्यम से पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। मीडिया को अपने दिए बयान में सुनील कुमार ने कहा कि, हमने 302 (हत्या) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रार्थना की है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और चार अन्य के खिलाफ पटना अदालत में लाठीचार्ज के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत बिहार विधानसभा का घेराव करने के क्रम मेंभाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत के कुछ दिनों बादभाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह ने कराई है। दर्ज कराई गई शिकायत में पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक का नाम भी शामिल है।
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कृष्णा सिंह ने यह शिकायत शनिवार को दर्ज कराई है। सिंह ने आरोप लगायाकि, जुलूस शांतिपूर्ण था, फिर भी पुलिस ने सीएम और डिप्टी सीएम सहित उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लाठीचार्ज का सहारा लिया और एक भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की चोटों के कारण मौत हो गई।
बता दें कि याचिका वकील सुनील कुमार सिंह के माध्यम से पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। मीडिया को अपने दिए बयान में सुनील कुमार ने कहा कि, हमने 302 (हत्या) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रार्थना की है
गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गुरुवार (13 जुलाई) को विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। हालांकि विजय कुमार की मौत को लेकर आईपीआरडी ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि बीजेपी नेता की मौत चोट लगने से नहीं हुई है। इसके साथ ही इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों को भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मौत की जांच के लिए कमेटी गठित
भाजपा ने शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान अपने नेताओं पर पुलिस के कथित क्रूर बल प्रयोग की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जांच समिति के संयोजक होंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि समिति में शामिल अन्य नेताओं में विष्णु दयाल राम, मनोज तिवारी और सुनीता दुग्गल शामिल हैं। पार्टी ने कहा कि समिति जल्द ही पटना का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट नड्डा को सौंपेगी।
बिहार के सीएम, डिप्टी सीएम और चार अन्य के खिलाफ पटना कोर्ट में शिकायत दर्ज”