शुभम रावत
नूंह:नूंह हिंसा के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। पुलिस-प्रशासन ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया है। हिंसा के दौरान जिन घरों की छतों से पथराव किए गए उन्हें जमीदोंज कर दिया गया।
नूंह हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन भी अब सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है।नांगल मुबारिकपुर में 2 एकड़ भूमि पर बने टेंपरेरी शेड तथा वहां बने अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अवैध रूप से कब्जा व अवैध निर्माण ना करें, ऐसा करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार 31 जुलाई को नूंह में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा की आग देखते ही देखते पूरे हरियाणा में फैल गई। फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई जिले इसकी चपेट में आ गए। अब हिंसा के बाद मनोहर सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कदम उठा लिए हैं।
सीएम मनोहर लाल के आदेश पर बुलडोजरों ने शुक्रवार दोपहर नलहर में एक मंदिर के पास स्थित पांच घरों को भी तोड़ दिया, जो उस क्षेत्र में स्थित था जो 31 जुलाई को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई झड़प का केंद्र था।अभी तक लगभग 150 प्रवासी परिवारों की झोपड़ियां पर बुलडोजल चल चुका है।अधिकारियों ने दावा किया कि इन झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग सांप्रदायिक हिंसा में शामिल पाए गए थे।
हिंसा के पीछे बड़ा गेम प्लान-अनिल विज
इस मामले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा है कि, इससांप्रदायिक हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान था। विज ने कहा कि हरियाणा सरकार सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई हिंसा की गहन जांच के बिना जल्द किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेगी। हालात में सुधार होने पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।