Nuh Violence: कौन है बिट्टू बजरंगी? नूंह हिंसा का बताया जा रहा मास्टरमाइंड

Nuh Violence Bittu Bajrangi: हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रदेश के कई दिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आस-पास के जिलों में धारा 144 लागू है और 30 कंपनियां मौके पर तैनात की गई है। पुलिस ने दंगाइयों की पहचान कर 116 को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में मोनू मानेसर के अलावा एक नाम काफी चर्चा में है। वो नाम है बिट्टू बजरंगी का। बिट्टू को ही हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

दरअसल, बिट्टू बजरंगी खुद को गौ रक्षा बजरंग फोर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर बिट्टू ने ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने की अपील की थी और हिंदुओं से जागने को कहा था। एक पोस्टर में उसने लिखा था, दहशत बनाओ तो शेरों जैसी, वरना खाली डराना तो कुत्ते भी जानते हैं।

विरोध करते हुए वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसे लगातार पुलिस और यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को चैलेंज करते हुए सुना गया और सीधे तौर पर उसने कहा कि वो और उसके साथी यात्रा में जरूर शामिल होंगे और कोई अगर रोक सकता है तो रोक कर दिखाए। नूंह की घटना के दौरान और उससे पहले बिट्टू बजरंगी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

बिट्टू बजरंगी ने दी सफाई

दूसरी ओर, बिट्टू बजरंगी ने हिंसा में किसी तरह से लिप्त होने की बात से इनकार किया है। बजरंगी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी यात्रा शांतिपूर्वक चल रही थी। उस दिन के घटनाक्रम को लेकर उसने बताया कि, मंदिर में पूजा के बाद हमने खाना खाया और कीर्तन हुई। जब हम लौटने वाले थे तो हमने देखा कि हमारे सामने कुछ बसों को जलाया जा रहा था। वहां पर पास में एक मस्जिद थी।

लाइसेंस वाले थे हथियार

बिट्टू ने कहा, यदि रैली में किसी के पास बंदूक थी तो उसका लाइसेंस था। तलवारें पूजा के लिए थीं। तलवारें हमले के लिए नहीं थी बल्कि इनका इस्तेमाल शादी विवाह के दौरान होता है। कुछ ही लोगों के पास तलवारे थीं। हम अपने परिवार के साथ गए थे। क्या हम किसी पर हमला करेंगे? सवाल ये है कि हरियाणा को दंगों की आग में झोंकने वाला कौन है, किसने दंगा करने के लिए उकसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *