शुभम रावत-
नई दिल्ली:भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे में भी शानदार आगाज किया।पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 29 जुलाई यानि शनिवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत लेगी तो उसका तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।
कैसी होगी दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11 ?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम शनिवार शाम 7:00 बजे से खेला जाना है। आइए आपको बताते है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
कप्तान रोहित नहीं चाहेंगे कोई बदलाव
भारतीय टीम के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे में टीम में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेंगे। क्योंकि वह अब आगामी वर्ल्ड कप और एशिया कप को देखते हुए एक मजबूत टीम तैयार करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसके चलते वो टीम में खेल रहे रेगुलर खिलाड़ियों को बार-बार अंदर बाहर नहीं करना चाहेंगे।
दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और उमरान मलिक।