Haryana News: सीएम मनोहर लाल ने किया महेंद्रगढ़ का दौरा, प्रदेश को दी कई बड़ी सौगातें

महेंद्रगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फिर लोगों के बीच मैदान में उतरे। सीएम ने आज राज्य के महेंद्रगढ़ जिले का दौरा किया। उनकापहला कार्यक्रम कनीना अनाज मंडी में जबकि दूसरा सुंदरह गांव में और तीसरा कार्यक्रम अटेली के राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही जनसंवाद भी किया और लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

सीएम मनोहर लाल ने आज सबसे पहले महेंद्रगढ़ के कनीना गांव में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उसका किया। मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंनेकनीना अनाज मंडी परिसर से 11 करोड़ 16 लाख 88 हजार रुपए की लागत से तैयार छः सड़कों का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सबसे पहले गरीब का अधिकार है।

सीएम ने की कई परियोजनाओं की घोषणा

बता दें कि मनोहर लाल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें कनीना में रेलवे फाटक का निर्माण, कस्बे में गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शामिल हैं। अटेली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास के लिए 25.19 करोड़ रुपये। महेंद्रगढ़ से रेवाडी वाया कनीना सड़क के लिए 12 करोड़ रुपये। महेंद्रगढ़ से 14 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 12.20 करोड़ रुपये। कनीना- अटेली सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 26.5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

इन सड़कों का किया उद्घाटन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 176.24 लाख रुपये की लागत से बनी कमला से धनौंदा नई सड़क का उद्घाटन किया। इसके अलावा, स्याना से बागोट सड़क करीब 285.86 लाख रुपये की लागत से तैयार, स्याना से चांग रोड (जिला सीमा तक) करीब 119.57 लाख रुपये की लागत से नई सड़क तैयार, रसूलपुर से चेलावास तक सड़क करीब 119.57 लाख रुपये की लागत से तैयार करीब 314.25 लाख रुपये की लागत से तैयार, गुढ़ा से गुढ़ा की ढाणी (मोहनपुर रोड) और करीब 149.15 लाख रुपये की लागत से तैयार, मोहनपुर (कनीना- अटेली रोड) से ककराला गांव की सीमा तक सड़क का उद्घाटन किया।

आंगनबाडी केन्द्रों के बारे में लिया फीडबैक

बता दें कि मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कनीना कस्बे के आंगनबाडी केन्द्रों के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को शहर की सभी 11 आंगनबाड़ियों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं और बच्चों की संख्या और इन केंद्रों के पात्र लाभार्थियों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त इन केंद्रों की जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *