Haryana: प्रदेश में आई फ्लू का कहर, कैथल में मिले 800 मरीज, जानिए लक्षण और बचाव का उपाय

Haryana Eye Flu: मौसम में हुए बदलाव के कारण आई फ्लू का कहर तेजी से फैल रहा है। हरियाणा में आई फ्लू के चार हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। कैथल के नागरिक अस्पताल में रोजाना 40 फीसदी से अधिक केस आई फ्लू के आ रहे हैं। हालात खराब होता देख स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी में ड्यूटी लगाई है।

जिले में एक सप्ताह में करीब 800 मरीज आई फ्लू के मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को लगातार बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बढ़ते मौसम के कारण आंखों में इंफेक्शन बढ़ रहा है। जिसकी वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपको आई फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताते हैं।

आई फ्लू के लक्षण…

आंखें लाल होना।

खुजली होना।

आंखों से पानी बाहर आना।

आंखों में सूजन आना।

आंखों में चुभन होना।

आंखों में चिपचिपा और तरल गदंगी होना।

सिर का दर्द होना।

आई फ्लू से ऐसे करें बचाव….

डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक लें।

आंखों में सूजन आने पर बर्फ से सिकाई करें।

संक्रमित से दूरी बनाकर रखें।

संक्रमित व्यक्तियों की इस्तेमाल की गई चीजों का प्रयोग करने से बचें।

वहीं, हरियाणा सरकार खसरा और रूबैला की रोकथाम के लिए इंद्रधनुष मिशन चला रही है। मिशन इंद्रधनुष को तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा 11 से 16 सितंबर और तीसरा 16 से 21 अक्तूबर तक चलेगा।

टीकाकरण का पूर्ण रिकार्ड यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मत्रांलय, भारत सरकार द्वारा कोविन पोर्टल के बाद अब यह पोर्टल लांच किया है, जिसमें टीकाकरण का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा तथा लाभार्थी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *