Haryana: दिग्विजय चौटाला ने अपनी ही सरकार को दिया अल्टीमेटम, बोले- ‘जल्द करूंगा आंदोलन की रूपरेखा तैयार’

Haryana Digvijay Chautala: जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी-जेजेपी सरकार को अल्टीमेटम दिया है। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि अगर सरकार 5 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव घोषित नहीं करती है तो वह खुद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। इनसो प्रदेशभर में आंदोलन चलाएगी।

चुनाव की तारीख का इंतजार- दिग्विजय चौटाला

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला शुक्रवार कोइनसो स्थापना दिवस पर न्योता देने के लिए पानीपत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि इनसो छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर चुकी है और तारीख का इंतजार कर रही है।

परिवर्तन यात्रा सैर सपाटा- दिग्विजय चौटाला

वहीं, उन्होंने बातचीत करते हुए इनलो को जमकर निशाने पर लिया और इनेलो की परिवर्तन यात्रा को सैर सपाटा बता डाला। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला के साथ गिने चुने लोग रहते हैं। इनेलो की परिवर्तन यात्रा का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। प्रदेश की जनता ने इनेलो को पूरी तरह से नकार दिया है।

आपको बता दें कि, हाल ही में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने दिग्विजय चौटाला को सत्यानाशी शब्द से संबोधित किया था। इस पर सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को कहा कि वह मेरे आदरणीय है हमारा परिवार है हमारा खून है अगर सत्यानाशी कह रहे हैं तो ठीक है। इनेलो के लिए प्रदेश में अब ऐसा दिन आ गया है कि अगर कोईल अभय सिंह चौटाला के साथ फोटो खिंचवाता है तो उसे भी स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *