‘जलप्रलय’ के बीच सिसकता हरियाणा, सिरसा में घग्गर कंट्रोल से बाहर, करीब 600 गांव अभी पानी-पानी

“हरियाणा में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सिरसा में घग्गर कंट्रोल से बाहर है। जिले में स्थिति खराब है और घग्गर का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। घग्गर के ओवरफ्लो होने के बाद सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ 49 गांव पहले ही खतरे में है। अभी तक पूरे प्रदेश में करीब 600 गांव बाढ़ की चपेट है।


हरियाणा में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सिरसा में घग्गर कंट्रोल से बाहर है। जिले में स्थिति खराब है और घग्गर का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। घग्गर के ओवरफ्लो होने के बाद सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ 49 गांव पहले ही खतरे में है। अभी तक पूरे प्रदेश में करीब 600 गांव बाढ़ की चपेट है।

फतेहाबाद में बाढ़ का दायरा बढ़ा

घग्गर के ओवरफ्लो होने के बाद सिरसा जिले के अलावा फतेहाबाद में भी बाढ़ का दायरा बढ़ रहा है। आज सुबह रतिया रोड से होते हुए पानी ने हांसपुर को कवर कर लिया। फतेहाबाद का यह पूरा इलाका पानी-पानी हो गया। खेतों में पानी की निकासी के लिए बनाए गए साइफन से पानी लीकेज हो गया। जिसके बाद पानी लगातार शहर की ओर बढ़ रहा है।

6 जगह से टूटा रंगोई नाला

जानकारी के लिए बता दें कि, बीते 24 घंटे में रंगोई नाला 6 जगह से टूटा है। फतेहाबाद से भी पानी अब सिरसा के गांव में पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में 10 गांव प्रशासन ने रडार पर रखे हैं। प्रशासन ने टीमों को अलर्ट पर रखा है। आला अधिकारी लगातार इलाकों का दौरा कर रहे हैं। पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करने में जुटे हैं।

यमुना में उफान जारी

अगर सीएम सीटी करनाल की बात करें तो जिले में यमुना उफान पर है। नबीपुर और खराजपुर में यमुना से कटाव जारी है। राहत की बात है कि लालूपुरा में अभी तक कटाव नियंत्रण में है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बीमारियों से निपटने के मेडिकल टीमें पहुंच रही हैं। साथ ही प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए टीमों को तैनात किया है।

हरियाणा-दिल्ली बस सेवा शुरू

बाढ़ से सिसकते हरियाणा के लिए राहत वाली ख़बर यह है कि अब फिर से पंजाब, हरियाणा की रोडवेज बसों की सेवा दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डा तक शुरू हो गई है। कश्मीरी गेट बस अड्डा (ISBT) आम लोगों के लिए आज से खुलने जा रहा है। बीते दिनों भारी बारिश और जलभराव के कारण आवाजाही बंद कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *