‘जवान’ में शाहरुख खान का न्यू लुक आया सामने, सिर पर बना है टैटू

मुंबई:बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मजवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मूवी का उनका एक नया लुक सामने आया है। किंग खान के इस लुक में उनके सिर पर बाल नही है। उनके बाल्ड पर एक टैटू भी नजर आ रहा है।

दर्शकों को जवान का बेसब्री से इंतजार

शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई फिल्म पठान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी। पठान के बाद किंग खान की अगली फिल्म जवान भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख के लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

जवान में शाहरुख के सिर पर टैटू

शाहरुख खान की जवान मूवीएटली के डायरेक्शन में बनी है।इस मूवीका प्रीव्यू वीडियो 10 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया था। जिसमेंकिंग खान बाल्ड लुक में भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के इस लुक में उनका एक टैटू काफी चर्चा में है। दरअसल उन्होंने अपने सिर पर एक टैटू गुदवाया है जो उनके बाएं कान केपास संस्कृत भाषा में बनाया गया है।

मां जगत जननी

शाहरुख खान का यह टैटू सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उनका यह टैटू वाला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। किंग खान के इस टैटू में लिखा है,मां जगत जननी यानी मदर ऑफ वर्ल्ड। शाहरुख खान के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इसपर अपने अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सितंबर में रिलीज होगी जवान

फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में हैं। वहीं स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि भी नजर आएंगी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी लगभग 3 महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *