अश्विन का बड़ा कारनामा, पिता-पुत्र का लिया विकेट, 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने
रहा। पहली पारी में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा किया। अपने क्रिकेट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए। इसके साथ ही अश्विन ने क्रिकेट करियर में 700 विकेट पूरे कर लिए।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बुधवार को डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने कैरिबियाई टीम को 150 रनों पर ढेर कर दिया। मैच का पहला दिन दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम रहा। पहली पारी में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा किया। अपने क्रिकेट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए। इसके साथ ही अश्विन ने क्रिकेट करियर में 700 विकेट पूरे कर लिए।
हरभजन के करीब पहुंचे अश्विन
इतना ही नहीं, इस दौरान अश्विन ने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा बोल्ड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। तेजनारायण को बोल्ड करने के साथ ही दिग्गज स्पिनर ने यह कारनामा कर दिखाया। अश्विन ने सबसे ज्यादा 97 बार बोल्ड किया है। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन से आगे दो भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले (Anil Kumble) 956 विकेट और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 711 विकेट आगे है। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे भारतीय बने हैं।
बता दे कि, दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 बार विकेट लेने के मामले में भी कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। बुधवार को अश्विन ने अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन (Dale Stayne) को पीछे छोड़ दिया। स्टेन ने 32 बार यह कारनामा कर दिखाया है। 5 बार सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने किया है। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा 67 बार 5 विकेट लिए हैं।
पिता-पुत्र बने अश्विन का शिकार
वहीं,अश्विन ने विंडीज के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल की है। अश्विन ने पिता-पुत्र का विकेट लिया है। डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपाल का विकेट लिया। इससे पहले साल 2011 में दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपाल के पिता शिवनारायण चंद्रपाल का विकेट लिया था। पहली पारी में भारत ने विंडीज को 150 रनों पर ढेर कर दिया।भारत की ओर से अश्विन ने 5 जड़ेजा ने 3 और शार्दुल सिराज ने एक-एक विकेट लिया। विंडीज की ओर से एलिक अथनाजे ने सबसे ज्यादा 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं।