ये दिन इंटरनेशनल रूप से इमोजी की महत्वता को मनाने और प्रमोट करने के लिए समर्पित होता है। इस दिन, विशेष इमोजी कोलेक्शन भी जारी किए जाते हैं जो लोग नए इमोजी को अपने मेसैज में शामिल करने के लिए यूज कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में चैटिंग के दौरान अक्सर लोग इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इमोजी के माध्यम से वे अपनी उस भावनाओं को व्यक्त करते हैं जो शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं। भाषा की बाधाओं को तोड़ने वाली इमोजी के महत्वता को इंटरनेशनल रूप से मनाने और प्रमोट करने के लिएहर साल आज के दिन यानी 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है। इस दिन एक थीम निर्धारित की जाती है जो लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाती है।
इमोजी डे का इतिहास
बता दें कि विश्व इमोजी दिवस की शुरुआत सबसे पहले इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज ने साल 2014 में 17 जुलाई को की थी। वैसे तो सबसे पहले इमोजी का इस्तेमाल 1990 के दौरान शुरू हुआ था। लेकिन बाद में एप्पल ने अपने कैलेंडर ऐप के लिए 17 जुलाई, 2002 को इमोजी का इस्तेमाल किया था। इसी कारण से वर्ल्ड इमोजी डे के लिए इस दिन को चुना गया था।/
इस साल मनाया जा रहा है 10वां इमोजी डे
इस साल 17 जुलाई 2023 को दसवां विश्व इमोजी दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन इंटरनेशनल रूप से इमोजी की महत्वता को मनाने और प्रमोट करने के लिए समर्पित होता है। इस दिन, विशेष इमोजी कोलेक्शन भी जारी किए जाते हैं जो लोग नए इमोजी को अपने मेसैज में शामिल करने के लिए यूज कर सकते हैं।
विश्व इमोजी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल संचार में इमोजी की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानना और उनकी वैश्विक लोकप्रियता का जश्न मनाना। विश्व इमोजी दिवस के लिए हर साल कोई आधिकारिक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल वर्ल्ड इमोजी डे 2023 की थीम इमोजिस: एक्सप्रेस योरसेल्फ है।