धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा जनजीवन, सीएम ने बाढ़ पीडितों के लिए किया 10 हजार की मदद का ऐलान

दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। जिसकी सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है।

दिल्ली मेंयमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। जलस्तर कम होने से जनजीवन भी पटरी लौट रहा है। हालांकि, अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया। जिसे देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान कर दिया।

बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 10 हजार रुपए


दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। जिसकी सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। बाढ़ पीड़ित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर दस हजार रुपए प्रति परिवार देंगे।

बच्चों को मिलेगी किताबें
साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान पत्र आदि बह गए, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गईं, उन्हें स्कूलों की तरफ से दिलाएंगे। केजरीवाल सरकार हर आदमी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। दिल्ली वासियों की हर संभव मदद की जाएगी।

धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

वहीं, उन्होंने कहा कि यमुना नदी से लगे इलाकों के स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है। इसके चलते सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 17और 18जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। यह आदेश प्रभावित जिलों – पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर, मध्य और दक्षिण पूर्व के लिए है।

बता दे कि, यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जनजीवन सामान्य हो रहा है। दोपहर 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि रविवार रात को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगा। दिल्ली में यमुना का चेतावनी बिंदु 204.50 मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *