भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म यूपी के जौनपुर जिले में 17 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने अपने मेहनत और संघर्ष के दम पर फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम हासिल किया।
रवि किशन को बच्चपन से रहा एक्टिंग का शौक
रवि किशन बच्चपन से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया। रवि किशन ने सबसे पहले हेलो इंस्पेक्टर सीरियल में काम किया। इसके बाद सलमान खान की फिल्म तेरे नाम ने उनकी किस्मत पलट दी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में शानदार एंट्री की। उनकी फिल्म पंडित जी बताई न बियाह कब होई हिट साबित हुई। इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद रवि किशन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ी कामयाबी हासिल की। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्होंने बॉलीवुड इंड्रस्टी से लेकर साउथ की फिल्मों में भी काम किया। रवि किशन का एक डायलॉग जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा बहुत फेमस हुआ। वो अक्सर इस संवाद को बोलते हुए नजर आते हैं। रवि किशन अलग-अलग मंचों पर अपने डायलॉग और अंदाज से लोगो को खूब इंटरटेन करते हैं।
सियासत में ली एंट्री
रवि किशन ने एक्टिंग की दुनिया में नाम और शोहरत कमाने के बाद राजनीति में कदम रखा। वो 2014 लोकसभा चुनाव में सियासत के अखाड़े में उतरें। लेकिन कांग्रेस की टिकट पर वो चुनावा हार गए। इसके बाद उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का साथ पकड़ा। बीजेपी ने उन्हें गोरखपुर सीट से सांसद का उम्मीदवार बना दिया। रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र में सफलता हासिल की। वो गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहें।