“दरअसल, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20171 ) आज सुबह 5.40 पर भोपाल से रवाना हुई। तभी सफर के दौरान रास्ते में बोगी नंबर सी-14में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
नई दिल्ली: भोपाल से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) सुबह ट्रेन की सी-14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के पास बैट्री से आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की सूचना मिलते ही तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दरअसल, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20171 ) आज सुबह 5.40 पर भोपाल से रवाना हुई। तभी सफर के दौरान रास्ते में बोगी नंबर सी-14में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। वहीं आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दमकल पहुंच गई और किसी के हताहत होने से पहले आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन की कोच सी-14 में बैट्री के पास धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बैट्री बॉक्स से आग की लपटें निकलने लगी। यह घटना बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में हुई। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में कुल 36 यात्री सफर कर रहे थे। इस ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित अन्य कई लोग भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि इस दुर्घटना की शिकार होने वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे की ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन को 1 अप्रैल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। भोपाल से दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा रूट 708 किलोमीटर का है। जिसका स्टॉपेज भोपाल, ग्वालियर और झांसी के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर भी होता है।
वंदे “”भारत ट्रेन”” में सफर के दौरान लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित