Gadar 2: ‘उड़ जा काले कावा तेरे’ गाना सुनकर ताजा हुई ‘गदर’ की यादें

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक गदर एक प्रेम कथा के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 के लिए दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। आज फिल्म के मेकर्स ने गदर के मोस्ट पॉपुलर गानों में से एक उड़ जा काले कावा तेरे का रीमेक सॉग रिलीज कर दिया है।

काले कावा के टीजर ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

तारा सिंह और सकीना को फिर से बड़े फिर पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित है। दोनों की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी थी। भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे पर आधारित इस फिल्म ने लोगो के आंखों में आंसू लगा दिए थे। अब गदर 2 के लिए रिलीज हुए उड़ जा काले कावा के टीजर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

उड़ जा काले कावा सुपरहिट सॉग

गदर एक प्रेम कथा का गाना उड़ जा काले कावा को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म के बाकी गानों की तरह सुपरहिट हुआ था। 22 साल पहले गदर का यह गाना रिलीज हुआ था तब यह सबकी जुंबा पर चढ़ गया था। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पॉपुलर गानों में से एक है।

उड़ जा काले कावा मूल रूप से उत्तम सिंह के जरिए रचित थी और गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी।

उड़ जा काले कावा ने मचाया गदर

गदर 2 का पहला गाना उड़ जा काले कावा आज रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होने के 2 घंटे तक यूट्यूब पर 1.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गदर की तरह गदर-2 में भी तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें गदर 2 का भी डायरेक्शन अनिल शर्मा ने ही किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *