नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारु टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राहुल द्रविड के नाम सालों तक यह रिकॉर्ड दर्ज था जिसे अब स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया है।
लॉर्ड्स में स्मिथ ने रचा इतिहास
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीचक्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान में एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। बुधवार को स्टीव स्मिथ ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के टेस्ट फॉर्मेट में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
स्मिथ ने तोड़ा द्रविड का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खब्बू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में 31 रन बनाते ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वो अबटेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने ऐसा करके भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को पीछे छोड़ दिया जो इससे पहले इस सूची में दूसरे नंबर पर काबिज थें।
संगाकारा इस सूची में टॉप पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की172 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाजराहुल द्रविड़ ने 176 टेस्ट पारियों में 9000 रन पूरे किए थे, लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड टूट चुका है।स्टीव स्मिथ ने दो पारी पहले यानि 99वें टेस्ट की 174 पारियों में 9000 रन पूरे किर लिए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बैट्समैन
1. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 172 पारियां
2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 174 पारियां
3. राहुल द्रविड़ (भारत) – 176 पारियां
4. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 177 पारियां
5. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 177 पारियां