Delhi Arvind Kejriwal Cabinet: गुरुवार को केजरीवाल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार ने आतिशी को वित्त मंत्रालय सौंपा है।सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर उपराज्यपाल ने मुहर लगा दी।
आतिशी को मिला वित्त एवं राजस्व मंत्रालय
अब आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) के पास वित्त और राजस्व विभाग रहेगा। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के प्रस्ताव के बाद इसको मंजूरी मिल गई। उपराज्यपाल कार्यालय से जानकारी दी गई कि उन्होंने बुधवार को ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी दे है। हालांकि दिल्ली सरकार (Delhi Government) का कहना है कि उपराज्यपाल दफ्तर से कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के फेरबदल की फाइल अभी तक उन्हें नहीं मिली है। 4 दिन से फाइल उपराज्यपाल के पास है।
दरअसल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के जेल जाने के बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज (Sourav Bhardwaj) को इसी साल मार्च में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। तब आतिशी को छह विभाग शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सौरव भारद्वाज के पास 7 विभाग
इसके अलावा सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट, जल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विसे और इंडस्ट्री दिए गए थे। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई थी। उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष का बजट भी पेश किया था। लेकिन अब दोनों विभाग आतिशी को दे दिए गए हैं।