#RahulGandhiInManipur: हिंसा के बीच मणिपुर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस ने रोका काफिला

इंफाल: मणिपुर में3 मई से दो समुदायों के बीचजातीय संघर्ष जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। जब वो इंफाल एयरपोर्ट के आगे पहुंचे तो पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया। वहीं कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे परबीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने निशाना साधा है।

राहुल गांधी का रोका गया काफिला

मणिपुर हिंसा के डेढ़ महीने के दौरान आज ऐसा पहला मौका था जब कोई कांग्रेस नेता राज्य के दौरे पर हो। पूर्व सांसद राहुल गांधी29 और 30 जून को मणिपुर के दौरे पर रहेंगे। जब वोमणिपुर पहुंचे तो उनकाकाफिला विष्णुपुर के पास रोक गया।इसके बाद उन्होंने चॉपर से जाने का फैसला किया है।

क्यों रोका गया राहुल गांधी का काफिला ?

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इंफाल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चुराचांदपुर जा रहे थे। इसके बादमणिपुर सरकार ने उन्हें हेलीकॉप्टर से जाने को कहा है, लेकिन राहुल गांधी हवाई मार्ग से जाने को तैयार नहीं थे और सड़क के रास्ते से जाना चाहते थे।बिष्णुपुर के एसपी हेसनाम बलराम सिंह ने बताया कि जमीनी स्थिति को देखते हुए, हमने उन्हें (राहुल गांधी) आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से चुराचांदपुर की यात्रा करने की सलाह दी। जिस हाईवे से राहुल गांधी जा रहे हैं, वहां ग्रेनेड हमले की आशंका है। उनकी सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हमने उन्हें अनुमति नहीं दी है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करके लिखा,मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। वह राहत शिविरों में पीड़ित लोगों से मिलने और संघर्षग्रस्त राज्य में राहत पहुंचाने के लिए वहां जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है। अब, उनकी डबल इंजन वाली विनाशकारी सरकारें राहुल गांधी की पहुंच को रोकने के लिए निरंकुश तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मणिपुर को शांति की जरूरत है, टकराव की नहीं।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने निशाना साधा।मालवीय ने ट्विट करके लिखा, जब कांग्रेस के शासन में हिंसा भड़की थी, तो राहुल गांधी एक बार भी पीड़ितों से मिलने चुराचांदपुर नहीं गए थे। तब नौ युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और प्रदर्शनकारी समुदायों ने दो वर्षों तक उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।मालवीय ने आगे लिखा, राहुल गांधी शांति के मसीहा नहीं हैं, वे सिर्फ एक राजनीतिक अवसरवादी हैं, जो बर्तन को गर्म रखना चाहते हैं। उनकी मणिपुर यात्रा लोगों की चिंता के कारण नहीं बल्कि उनके अपने स्वार्थी राजनीतिक एजेंडे के कारण है। यही कारण है कि किसी को उन पर या कांग्रेस पर भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *