Haryana Weather: सुबह से झमाझम बारिश जारी, 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather:हरियाणा में सुबह से झमाझम बारिश जारी है। प्रदेश के 16 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। झमाझम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह पलवल से शुरू हुई बूंदाबांदी कई जिलों में पहुंच गई।

थोड़ी देर पहले मौसम विभाग ने जानकारी दी कि कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, गोहाना, हांसी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, बावल, नूंह, होडल के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

सुबह गुरुग्राम में 3 एमएम, पलवल में 2 एमएम और रेवाड़ी में 3 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से हो रही उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कई इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बल्लभगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, गोहाना, इसरानाऔर पानीपत में आकाशीय बिजली की गरज के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है।

बता दे कि इस समय धान की रोपाई का समय चल रहा है। बारिश किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी। धान के लिए पानी बेहद आवश्यक होता है। आगामी जुलाई महीने में मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *