मुंबई: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म के लिएपाकिस्तानी गाने पसूरी का रीमेक रिलीज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जिसेसोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल हैं।
सत्यप्रेम की कथा का गाना पसूरी रिलीज
सत्यप्रेम की कथा फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसमें कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सोमवार को इस फिल्म का एक और गाना पसूरी आउट किया गया है। इस बेहद पॉपुलर और खुबसूरत सॉग कोअरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
1 मीलियन से ज्यादा बार गाने को देखा गया
पसूरी गानेकेरिलीज के 4 घंटे बाद इसे अब तक 1 मिलियन से बार देखा जा चुका है।सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- मैं फुल गाने का इंतजार कर रहा हूं। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कियाअसली पसूरी गाने को कोई नहीं कर सकता। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- हर गाने को दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप में से कुछ लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
पाकिस्तानी गाने का रीमेक है पसूरी
बता दें कि पसूरी गाना पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी और शे गिल ने गाया है। यह साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला गाना था। सत्यप्रेम की कथा फिल्म के लिए जब इस गाने के रीमके की बात खबरों में आई तो पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स बेहद नाराज हो गए थें। उनका कहना था कि पसूरी का रीमेक बनाने की कोई जरूरत नहीं है।