Jammu Kashmir: जम्मू में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ‘जरूरत पड़ने पर सीमा पार जाकर मारेंगे’

Jammu Kashmir Rajnath Singh: जम्मू विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सिक्योरिटी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कॉन्क्लेव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया। राजनाथ सिंह ने सभागार में गरजते हुए कहा कि भारत अब पहले वाला देश नहीं है। भारत लगातार ताकतवर बनता जा रहा है। जरूरत पड़ने पर भारत उस पार भी जाकर मार सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उरी और पुलवामा जैसी जघन्य घटनाएं हुई थी। उसके बाद पीएम मोदी के साथ एक बैठक हुई थी। जिसमें 10 मिनट में स्ट्राइक करने का फैसला ले लिया गया था। दुनिया को यह संदेश दिया था कि भारत हर प्रकार से बदला लेने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हमें पीएम की इच्छाशक्ति की सराहना करनी चाहिए कि उन्होंने 10 मिनट के अंदर ही स्ट्राइक करने का फैसला ले लिया था।इसके बाद हमारे जवानों ने सीमा पार जाकर आतंकियों को सबक सिखाया था। भारत अब सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ने पर सीमा के उस पार भी मार सकता है।

सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में रक्षा मंत्री ने कहा कि अब पूरी दुनिया में भारत का कद और प्रतिष्ठा बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत अब जो भी बोलता है। उसे पूरी दुनिया के साथ लेती है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क्या बोल रहा है। आज ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री को बॉस कहकर बुलाता है और अमेरिका का राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेना चाहता है।

जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए राजनाथ सिंह का कहना है कि हम पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमारे जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। पाकिस्तान की ओर से हमेशा भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की गई। लेकिन पाकिस्तान आज तक कामयाब नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *