Cricket: सरफराज खान को टीम में क्यों नहीं मिल रही जगह, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Sarfaraz Khan: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज सरफराज खान को एक बार फिर मौका नहीं मिला। सरफराज खान (Sarfaraz Khan) प्रथम श्रेणी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सरफराज खान ने रणजी ट्राफी (Ranji Trophy) के बीते सीजनों में 2566 रन बनाए हैं।

युवा बल्लेबाज को अब तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। सरफराज ने 37 मैचों में 79.65 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है। जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भी सरफराज को अब तक टीम में शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद से लगातार बीसीसीआई (BCCI) अधिकारियों की आलोचना की जा रही है। अब एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। जिसमें सरफराज को टीम में शामिल नहीं करने की वजह सामने आई है।

बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी का कहना है कि सरफराज खान को टेस्ट टीम में शामिल नहीं करने का सबसे बड़ा कारण उनकी फिटनेस है। सरफराज खान की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है। इसलिए टेस्ट टीम से सरफराज खान को ड्रॉप किया गया है। इसके अलावा सरफराज खान का रवैये भी टीम में जगह को लेकर चुनौती खड़ी कर रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने बातचीत करते हुए बताया कि क्या बीसीसीआई को दिखाई नहीं देता कि वह हर सीजन में 900 से ज्यादा रन बना रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिटनेस और रवैये के कारण सरफराज के सामने मुश्किल आ रही है।

बता दे कि दिल्ली के खिलाफ एक रणजी मैच में सरफराज खान ने शतकीय पारी खेलने के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की ओर अंगुली दिखाकर जीत का जश्न मनाया था। जिसके बाद से उसके रवैये की लगातार आलोचना हो रही है। टेस्ट टीम में जगह बनाने में सरफराज के सामने रवैया भी मुश्किल खड़ी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *