juvenile home Harassment: ऑफिस में बुलाकर लड़कियों का किया शोषण, 5 बर्खास्त

-श्रुति मेहरोत्रा

सहारनपुर: बाल सुधार गृह में लड़कियों के शोषण करने का मामला सामले आया है। इनमें से एक लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि संचालक उसके साथ काफी छेडछाड़ करता था। इतना ही नहीं वह लडकी को ऑफिस में बुलाकर कहता था कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं। लड़की नें आगे यह भी बताया कि वो बहुत बुरी तरह से शोषण करते थें। पीड़िता ने SDM सदर कीर्ति सिंह के नाम से 2 पेज की एफआईआर दर्ज की है।

निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

बता दें की मामले में असली सच का तब पता चला जब 2 दिन पहले एसडीएम कीर्ति सिंह सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां लड़कियों ने मैनेजर और महिला अधीक्षक की शोषण करने की शिकायत दर्ज कि थी।

यह लगाए गए आरोप

शुक्रवार को SDM ने जांच रिपोर्ट (DM) डॉ. दिनेश चंद्र को सौंप दी। डीएम ने IAS कृतिराज, PCS अफसर किं शुक श्रीवास्तव और SI सुनीता मालान की टीम को सुधार गृह भेजकर जांच कराई। इस दौरान एक-एक लड़की से अकेले बात की गई। लड़कियों ने छेड़खानी, मारपीट के साथ ग़ैरक़ानूनी वसूली के आरोप लगाए।

यह की गई कार्रवाई

इसी के चलते DM ने सुधार गृह के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया और बालिका गृह में प्रबंधक के जाने पर रोक लगा दी गई है। SDM ने मैनेजर समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

वीडियो बनाने का लगाया आरोप

मीडिया कर्मी के सवालों पर लड़कियां आरोप लगा रहीं हैं कि उनको न्यूड करके वीडियो बनाया गया इतना ही नही, लडकियों के प्राइवेट पार्ट पर मिर्च भी लगाई गई। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। प्रबंधक द्वारा शोषण का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *