लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योग वाला वीडियो काफी चर्चा में है। इस पर सियासी बयानबाजी भी खूब की गई। सपा और कांग्रेस ने सीएम योगी के योग वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें सीएम योगी लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे थे।
सीएम योगी लड़खड़ाते हुए आए नजर
दरअसल 21 जून कोअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केमौके पर यूपी में योग का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया था। इसमें वो योग करते वक्त थोड़ा लड़खड़ाते हुए नजर आए थे।सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया गया कि सीएम योगी सही तरीके से योग नहीं कर पाए। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी योग दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा की ओर से की गई तैयारियों में मुख्यमंत्री की अधूरी तैयारी से पूरे मामले मामले को जोड़ा। इस पर सियासी बयान बाजी भी खूब जमकर हो रही है।
सपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया
सीएम योगी ने गोरखपुर में योग कार्यक्रम में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने योग किया। इसी दौरान एक पल के लिए उनके पैर लड़खड़ाए गए। सीएम योगी के इसी योग वाले वीडियो को सपा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया। इस बर सियासी बयानबाजी भी की गईं।
बीजेपी ने किया वीडियो का फैक्ट चेक
बीजेपी ने सपा और कांग्रेस द्वारा सीएम योगी के इस योग वाले वीडियो का फैक्ट चेक किया है। उन्होंने सीएम योगी के योग के दौरान का पूरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मेंसीएम योगी सूर्य नमस्कार आसन को करते दिखते हैं। वो आसन को करने के लिए पहले थोड़ लड़खड़ाते हुए दिखते हैं। लेकिन, इसके बाद वो खुद को संतुलित कर लेते हैं औरयोगासन करते हैं। इस वीडियो पर विपक्ष पर हमला करते हुए बीजेपीनेताओं ने कहा कि कि योग हमारे देश की संस्कृति है। इसे भी मानने में विपक्ष को मुश्किल हो रही है।