Haryana Weather: प्रदेश में 30 जून को मॉनसून की दस्तक, कल से प्री-मॉनसून की बारिश होगी शुरू

Haryana Weather:हरियाणा प्रदेश को अब गर्मी से राहत मिलने जा रही है। प्रदेश में 30 जून से मॉनसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार 25 जून से प्रदेश में प्री-मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 27 जून से मौसम परिवर्तनशील की संभावना है।

कल से होगी प्री-मॉनसून बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से 27 जून तक प्रदेश में हवाओं के साथ प्री-मॉनसून की बारिश हो सकती है। मौसम परिवर्तन से गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण गर्मी का सामना कर रहा था। अब किसानों को भी धान की रोपाई में फायदा होने जा रहा है।

किसानों के लिए मुफीद होगी बारिश

आगे मौसम विभाग का कहना है कि अगर प्री-मॉनसून अच्छी होगी तो मॉनसूनी बारिश इस बार ज्यादा होगी। प्रदेश में धान की बिजाई चल रही है। प्रदेश में अब तक 10.85 फीसदी धान की बिजाई हो चुकी है। ऐसे में बारिश होना किसानों के लिए बहुत लाभदायक है। इस बार 12 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में दो दिनों तक सक्रिय रहने के बाद बिपरजॉय अब बिदा हो चुका है। बिपरजॉय चक्रवात के दौरान प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई हिस्सों में 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *