Bihar Weather: बिहार में मॉनसून सक्रीय, अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश भर में पहुंचने की संभावना

पटना: बिहार में भीषण गर्मी का तांडव झेल रहे लोगों को के लिए खुशखबरी सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है जिसके कारण 23 जून यानी शुक्रवार से ही बिहार के कई जिलों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के अन्य भागों में अगले 2 दिनों के दौरान मानसून पहुंच सकता है।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल बक्सर से होकर गुजर रही है। इसको लेकर राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात, मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में मॉनसून अपनी निश्चित गति से आगे बढ़ रहा है। मानसून के प्रभाव से राजधानी पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अभी भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली है।

अगले सप्ताह में दस्तक दे सकता है मानसून

बता दें कि शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आज यानी शनिवार (24 जून) को राजधानी पटना समेत प्रदेश के कुछजिलों में मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली। वहीं कुछ जगहों पर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे सकता है जिससे लोगों को गर्मी से ज्यादातर राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *