मुंबई: इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी हैं। अब वो साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। इमरानओजी के साथ अपने साउथ करियर की शुरूआत करेंगे। वो पवन कल्याण की फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
इमरान हाशमी की साउथ इंडस्ट्री में एंट्री
एक्टर इमरान हाशमी को फिल्म इंडस्ट्री में 2 दशकों से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। उनकी बहुत सारी फिल्में सुपरहिट भी रही और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। इमरान फिल्मों में अपने इंटेस एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लव बॉय की इमेज में फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। साथ ही हर एक मूवी में इमरान एक नए लुक में भी नजर आते हैं। हिंदी सिनेमा में अपने काम से दर्शकों को इम्प्रेस करने के बाद अब वो साउथ इंडस्ट्री में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं।
खलनायक के रोल में इमरान हाशमी
बॉलीवुड फिल्मों में कई एक्ट्रेस के साथ आशिकी फरमाने वाले इमरान हाशमी की इमेज सीरियल किलर की है।पर्दे पर अपनेप्यार को पाने के लिए हर चीज से गुजर जाने वाले इमरान हाशमी अब एक और अंदाज में नजर आने वाले हैं। वोसलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 में एक खलनायक की भूमिका में तो दिखाई देंगे ही साथ हीसाउथ इंडस्ट्री में भी इमरान की एंट्री एक विलन के रूप में होने जा रही है।पवन कल्याण की फिल्म में वो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।
इमरान के फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज
पिछले काफी समय से ये खबरें चल रही थीं कि इमरान हाशमी ने पवन कल्याण की फिल्म ओजी साइन की है। जिसमें वो खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि इस खबर पर पहले कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था। वहींओजी के मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक शेयर किया है।उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, जब हमारे पास ओजी है, तो हमारे पास एक खलनायक भी होना चाहिए जो शक्तिशाली हो.. आप सभी को पेश कर रहा हूं, इमरान हाशमी।बता दें इस फिल्म का निर्देशनसुजीत ने किया है जिसकीशूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी।