-श्रुति मेहरोत्रा
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के करीब आ रहा है एक बहुत खतरनाक चक्रवाती तूफान जिसने भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी प्रशासन को चिंता में डाल रखा है। अधिकारी लोगों को बचाने और होने वाले नुकसान पर चर्चा कर रहे हैं।
इन स्थानों पर लैंडफाल की है संभावना
कच्छ जिले के लोगों में इस तूफान की दहशत और बढ़ती जा रही है क्याकि सिंध जिले में केटी बंदरगाह और भारत के कच्छ के बीच में लैंडफाल होने की पूरी संभावना है।
सिंध के 62000 लोग किये रेस्कयू
सिंध के सूचना मंत्री शारजील मेमन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 62,000 लोगों को उन जगहों से निकाला गया है जो सिंध के तटीय क्षेत्रों के पास रहते हैं।
तुफान के कारण इन लोगों के जीवन को सबसे ज्यादा खतरा था।
मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
पाकिस्तान मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात बिपारजॉय गुरुवार दोपहर या शाम को लैंडफॉल होने की संभावना है और अपने साथ ही भारी बारिश और तूफान की भी आशंका है। इतना ही नही, कराची और हैदराबाद जैसे शहरों में भारी बाढ़ भी आ सकती है।
पाकिस्तान मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवात कराची से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण, थाटा से 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और केटी बंदर से 240 किलोमीटर दक्षिण की दूरी पर है।
कराची हवाई अड्डा किया बंद
जानकारी के अनुसार कराची हवाईअड्डा चालू था लेकिन खराब मौसम को देखते हुए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA हवाई अड्डे पर सुरक्षा का प्रबंध किया हैं और फिलहाल स्थिति सही होने तक इसे बंद कर दिया गया है।