Dussehra 2023: शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के त्योहार के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में दशहरा का बड़ा महत्व है और देशभर में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर लंका पति रावण का दहन किया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
हर साल दशहरा का त्योहार पंचाग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन वहीं इस साल यह किस दिन मनाया जाएगा, इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि दशहरा 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 24 अक्टूबर दशहरा का शुभ मुहूर्त है।
पंचांग के अनुसार, अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर शाम 05:44 से शुरू होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर दोपहर 03:24 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार दशहरा और विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को ही मनाया जाएगा।
दशहरा का पूजा का मुहूर्त
दशहरा पूजा की बात की जाए तो वो दशहरा के दिन शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर करीब ढाई घंटे तक रावण दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। दशहरे के दिन सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक पूजा का अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा।
दशहरा पर्व का महत्व
दशहरा मनाए जाने की वजह की बात करें तो पहला यह कि, शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने चंडी रूप धारण कर महिषासुर नामक असुर का वध किया था। वहीं इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए दशहरा मनाया जाता है।